हल्द्वानी, अप्रैल 19 -- भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति और शहर में खुदी सड़कों को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने विधायक बंशीधर भगत के हालिया बयान को सरकार की विफलता का संकेत बताया है। तिवारी ने कहा कि जब सरकार के अपने विधायक की सुनवाई नहीं हो रही, तो आम जनता किसके पास जाए।मीडिया को जारी बयान में तिवारी ने कहा कि जब सत्तापक्ष के विधायक ही असंतुष्ट हैं, तो सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वभाविक है। कांग्रेस ने जल जीवन मिशन को धरातल पर कमजोर बताते हुए आरोप लगाया कि कई इलाकों में अब भी पेयजल संकट बना हुआ है। यह भी पढ़ें- मेरे बयान को गलत ढंग से प्रचारित किया: भगत पाइपलाइन बिछाने के नाम पर शहर की सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। तिवारी ने अधिकारि...