बांका, मार्च 16 -- बांका, एक संवाददाता। बेलहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज यादव की शिकायत के बाद चांदन प्रखंड में धान खरीद में कथित अनियमितता की जांच शुरू कर दी गई है। विधायक ने सहकारिता विभाग के सचिव को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि चांदन प्रखंड के कई पंचायतों में किसानों से धान की खरीदारी नहीं की जा रही है। विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि बेलहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चांदन प्रखंड के गौरीपुर, कोरिया, चांदन, सीलजोड़ी, पूर्वी कटसकरा, दक्षिणी कसवा वसिला एवं चंदवारी पंचायतों के किसानों का धान पैक्स के माध्यम से नहीं खरीदा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीसीओ, पैक्स और व्यापारियों की मिलीभगत से दलाल एवं बिचौलिये सक्रिय हैं, जिसके कारण किसानों से सीधे धान खरीद नहीं हो रही है। अधिकांश धान की खरीदारी व्यापारियों द्वारा की जा रही है, ज...