सीतामढ़ी, अगस्त 24 -- सीतामढ़ी/मुजफ्फरपुर। बेलसंड विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित कुमार रानू के बेलसंड कोठी चौक स्थित कार्यालय में छापेमारी के दौरान पुलिस ने शनिवार को कोर्ट से विधायक के घर का सर्च वारंट लिया और रविवार सुबह तीन डीएसपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल ने विधायक के निजी आवास को घेर लिया। घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने प्रॉपर्टी से जुड़े सादा एग्रीमेंट पेपर, बैंक लेनदेन से जुड़े साक्ष्य व अन्य कागजात जब्त किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान विधायक घर में मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में तलाशी ली गई, जबकि उनका भाई पुलिस के पहुंचते ही पीछे से भाग निकले। यह भी पढ़ें- बिहार: चिराग पासवान के विधायक अमित कुमार रानू के घर रेड, जमीन विवाद में MLA के भाई की तलाश पुलिस अब बरामद कागजातों की जांच कर रही है।एसएसपी ने बताया...