विधायक की माता के निधन पर मंत्री ने जताया शोक
पूर्णिया, अगस्त 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विधायक विजय खेमका की माता उर्मिला देवी के निधन पर बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मंत्री ने विधायक विजय खेमका से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी आत्मीय संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस अपूरणीय क्षति की घड़ी में वे परिवार के साथ हैं। मंत्री ने कहा कि माता उर्मिला देवी धर्मपरायण एवं अत्यंत सरल स्वभाव की महिला थीं। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरुचि थी। उनका स्नेह और आशीर्वाद सदैव मिलता रहा। वे मेरे लिए परिवार के सदस्य एवं एक पारिवारिक अभिभावक के समान थीं। यह भी पढ़ें- Purnia News: विधायक की माता के निधन पर सांसद ने जताया शोक उनके निधन से मैंने अपने परिवार के एक अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.