विधायक की फोटो वायरल मामले में मुकदमा दर्ज
फतेहपुर, अप्रैल 28 -- धाता। खागा क्षेत्र की विधायक की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। थाना धाता क्षेत्र में दर्ज इस मामले में आरोपी सचिन के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कस्बे के विवेकानंद नगर कारीकान धाता निवासी घूरेलाल ने पुलिस को बताया में बताया कि सरवन निदौरा निवासी सचिन ने खागा विधायक कृष्णा पासवान की फोटो को एडिट कर उसे आपत्तिजनक तरीके से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा किया था। फोटो के साथ भद्दा गाना जोड़कर उसे वायरल किया गया, जिससे जनप्रतिनिधि की छवि धूमिल होने के साथ ही क्षेत्र में नाराजगी का माहौल बन गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.