हरदोई, फरवरी 10 -- संडीला। कस्बा स्थित पुरानी गल्ला मंडी में खाटू श्याम व हनुमान मंदिर के पास लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से अब लोगों को राहत मिल गई है। क्षेत्रीय विधायक अलका सिंह अर्कवंशी की फटकार के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और जलनिकासी कराते हुए सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खाटू श्याम मंदिर के पुजारी पंडित श्याम जी ने जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। वीडियो में उन्होंने नगर पालिका चेयरमैन के रवैये पर नाराजगी जाहिर की थी। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय नागरिकों ने विधायक अलका सिंह अर्कवंशी से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया और सड़क निर्माण की मांग उठाई। विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने कहा कि नगर पालिका परिषद के चेयरमैन के भेदभावपूर्ण रवैये के कारण कुछ मोहल्लों में विकास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.