बलरामपुर, अप्रैल 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। शादी-ब्याह के इस व्यस्त सीजन में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बलरामपुर जिले के तुलसीपुर क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां विधायक की सिफारिश के बावजूद एक परिवार को शादी के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो सका। बलरामपुर जिले के तुलसीपुर निवासी निवासी शिवप्रसाद गुप्त अपने पुत्र मनोज गुप्ता की शादी के लिए गैस सिलेंडर की व्यवस्था करने के लिए कई दिनों से प्रयासरत हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही। मनोज गुप्ता ने बताया कि उन्होंने क्षेत्रीय भाजपा विधायक कैलाशनाथ शुक्ला से भी मदद मांगी। विधायक ने जिला पूर्ति अधिकारी को 20 गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने हेतु अनुशंसा पत्र दिया, जिसमें "नियमानुसार" कार्रवाई करने का उल्लेख है।मनोज गुप्ता ने विवाह का निमंत्रण पत्र संलग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.