विधायक की पहल पर शाखा नहर की हुई मरम्मत
घाटशिला, जुलाई 15 -- घाटशिला। बड़ाजुड़ी पंचायत के बालीगुमा गांव में चांडिल कैनाल की क्षतिग्रस्त शाखा नहर की मरम्मत मंगलवार से शुरू कर दी गई। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के निर्देश के बाद जल संसाधन विभाग ने युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य प्रारंभ कराया। शाखा नहर क्षतिग्रस्त होने से पानी बेकार बह रहा था, जिससे किसानों को परेशानी हो रही थी। मरम्मत शुरू होने के बाद अब नहर से पानी की निकासी सुचारु हो गई है। विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने वरिष्ठ नेता जगदीश भक्त, बाबूलाल मुर्मू, कालाचंद सरकार और सागर पानी के साथ स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए विधायक के प्रति आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.