दुमका, मार्च 21 -- जामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत छैलापाथर पंचायत के चकलतीपुर में शुक्रवार को जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी के पहल पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। ट्रांसफॉर्मर लगने से स्थानीय ग्रामीणों ने हर्ष जताया है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर नौ महीना पहले खराब हो गया था। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने विधायक डॉ लुईस मरांडी से मिलकर ट्रांसफार्मर लगाने की मांग रखी थी। ग्रामीणों की मांग पर जामा विधायक ने बिजली विभाग से संपर्क स्थापित कर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। ट्रांसफार्मर लगाने पर प्रखंड अध्यक्ष विभिषण मुर्मू, सुशील मरांडी, निर्मल बेसरा, बोड़ो मुर्मू, रामकिशोर किस्कू, रानी मरांडी, जुलियस मुर्मू, शीला म...