दुमका, अप्रैल 23 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के खुटोजोरी पंचायत के तेतरियाडंगाल गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया की तीन दिन पहले गांव के मुहाने स्थित लगे ट्रांसफार्मर आचानक जाल गया और पूरी गांव में अंधेरा छा गया। बिजली से संचालित सभी उपकरण इस भीषण गर्मी में बंद पड़े थे,लोगो रात बिताना कठिन हो रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दुमका विधायक बसंत सोरेन को दिया जिस पर विधायक ने संज्ञान लेते हुए नया ट्रांसफार्मर बिजली विभाग के माध्यम से भेजवकर लगावा दिया वही ग्रामीणों ने इस भीषण गर्मी में तत्परता दिखाते हुए महज कुछ घंटों में नया ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.