देवघर, मार्च 17 -- पालोजोरी प्रतिनिधि उत्क्रमित प्लस टू स्कूल बसबुटिया को विधायक उदय शंकर सिंह की पहल पर 63 सेट बेंच-डेस्क मिले हैं। बसबुटिया स्कूल के छात्र-छात्राओं को बेंच-डेस्क के अभाव में दरी पर बैठकर पठन-पाठन करना पड़ रहा था, जिस कारण प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। प्लस टू स्कूल बसबुटिया में 749 बच्चे नामांकित है। स्कूल में पूर्व से 102 बेंच-डेस्क उपलब्ध है। स्कूल को और 63 डेस्क-बेंच की आवश्यकता को थी। बच्चों की ऐसी स्थिति में पठन-पाठन करने की जानकारी विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह को होने पर विधायक ने स्कूल को 63 सेट बेंच-डेस्क आवंटित कराया। विधायक ने मामले को विधानसभा के पटल पर 10 मार्च को तारांकित प्रश्न संख्या शि.- 26 के माध्यम से रखा था उसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया व आनन-फानन में विभागीय स्तर पर प्लस टू स्कूल बसबुटिया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.