विधायक की पहल पर चापाकलों की मरम्मत शुरू
साहिबगंज, मई 22 -- मंडरो। प्रखंड क्षेत्र में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत दिलाने के उद्देश्य से बोरियो के झामुमो विधायक धनंजय सोरेन की पहल पर खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत का कार्य तेज़ी से शुरू कर दिया गया है। इस अभियान के तहत मंडरो के विभिन्न पंचायतों और गांवों में बंद पड़े चापाकलों को दुरुस्त कर ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।जानकारी देते हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सोरेन ने बताया कि गड़रा पंचायत अंतर्गत लीलातरी मांझी टोला, जारा टोला समेत कई अन्य गांवों में चापाकल मरम्मत कार्य प्रारंभ हो चुका है।उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या गंभीर हो जाती है,जिसे देखते हुए विधायक के निर्देश पर प्राथमिकता के आधार पर खराब चापाकलों को ठीक कराया जा रहा है।सुबोध सोरेन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.