लखनऊ, फरवरी 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में विपक्ष की ओर से गलत ढंग से फॉर्म-7 भरकर वोटरों के नाम काटे जाने की शिकायतों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने झूठी व बेबुनियाद बताया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से लगाए गए एक-एक आरोपों की जांच रिपोर्ट मीडिया के सामने रखी। मंगलवार को वह राजधानी स्थित उप्र प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (उपाम) में 6 जिलाधिकारी व 55 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद रहे और यहां उन्होंने आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सपा की ओर से बलिया के सिकन्दरपुर विधानसभा सीट से सपा विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी की पत्नी व 126 वोटरों के नाम काटने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.