सीतापुर, फरवरी 17 -- सीतापुर, संवाददाता। विधायक विधायक ज्ञान तिवारी की नाराजगी के बाद एसपी अंकुर अग्रवाल ने रामपुर मथुरा इंस्पेक्टर संजय पाण्डेय को हटा दिया। एसपी ने संजय पाण्डेय को इमलिया सुल्तानपुर का प्रभारी बनाते हुए दो अन्य थानेदारों को भी इधर-उधर कर दिया। विधायक ज्ञान तिवारी ने रविवार को रामपुर मथुरा पुलिस पर भेदभाव का आरोप लगा नारेबाजी करते हुए विधायक थाने में ही धरने पर बैठ गए। विधायक व उनके समर्थकों ने थाना प्रभारी और दो अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की थी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने विधायक को समझाने का प्रयास किया पर वह मानने को तैयार नहीं हुए। एएसपी उत्तरी दुर्गेश सिंह ने जांच करा 24 घंटे के भीतर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिलाया, तब जाकर विधायक माने थे। जिसके क्रम में एसपी अंकुर अग्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.