गढ़वा, मार्च 28 -- रमना, प्रतिनिधि। गढ़वा-श्री बंशीधर नगर मुख्य पथ पर सीरियाटोंगर गांव के समीप शनिवार दोपहर सड़क दुर्घटना में विधायक अनंत प्रताप देव की स्कॉट गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार विधायक का वाहन मुख्य पथ से गुजर रहा था। उसी दौरान सामने से आ रही सवारी कमांडर गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहा एक अनियंत्रित वाहन पहले एस्कॉर्ट गाड़ी को जद में लिया। उसके बाद विधायक की गाड़ी से जा भिड़ी। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। वाहनों का दबाव बढ़ने से थोड़ी देर के लिए सड़क पर जाम भी लग गया। उस दौरान अनियंत्रित वाहन में सवार एक महिला घायल भी हो गई। उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना में विधायक को हल्की चोट आई है। उनके साथ चल रहे सहयोगियों ने उन्हें दूसरे व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.