विधायक का नाम न होने पर भड़के इरफान सोलंकी
कानपुर, जून 5 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रामबाग चौराहे पर नगर निगम की ओर से बनाए गए सार्वजनिक डीलक्स शौचालय के लोकार्पण शिलापट्ट पर सीसामऊ विधायक नसीम सोलंकी का नाम न होने पर सियासत तेज हो गई है। सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने नगर निगम पर शासनादेश की अनदेखी करने और राजनीतिक भेदभाव का आरोप लगाया है। नगर निगम ने विधायक के बजाय सीसामऊ से दो बार हार चुके भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी का नाम डालने से चर्चा अधिक हो गई है। इरफान सोलंकी ने कहा कि हाल ही में शासन स्तर से आदेश जारी किया गया था कि किसी भी विकास कार्य के शिलान्यास अथवा लोकार्पण के शिलापट्ट पर संबंधित क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों के नाम अंकित किए जाएंगे। इसके बावजूद रामबाग में नगर निगम द्वारा बनाए गए शौचालय के लोकार्पण पत्थर पर क्षेत्रीय विधायक नसीम सोलंकी का नाम शामिल नहीं किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.