हरदोई, मई 3 -- टड़ियावां। गांव लालपुर मुर्तजाबक्श निवासी मन्नीलाल ने बताया कि गांव स्थित विधायक के कार्यालय में चौकीदारी करता है। आरोप लगाया कि विपक्षी गांव के जगदीश रास्ते में चारपाई डालते है, जिससे आवागमन बाधित होता है। आरोप है कि चारपाई डालने से मना करने पर आरोपी जगदीश, मोहित, नीशू और सोनपाल ने उसको गालियां देते हुए पिटाई कर दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी व्यास यादव ने बताया विधायक दफ्तर के चौकीदार की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यह भी पढ़ें- रास्ते में रोककर पीटा, चार नामजद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.