रामनगर, फरवरी 22 -- रामनगर। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके समर्थकों की ओर से की गई मारपीट के खिलाफ रामनगर में धरना प्रदर्शन किया। लखनपुर मुख्य चौराहे पर एकत्रित होकर विधायक उमेश शर्मा काऊ और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रविवार को प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित लोहनी ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य अधिकारियों और जनता की रक्षा करना होता है। वरिष्ठ अधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार न केवल शर्मनाक है, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे का अपमान है। शिक्षा जगत का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि विधायक ने माफी नहीं मांगी और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन के लिए ब...