देवघर, मार्च 14 -- देवघर। डॉ आंबेडकर पुस्तकालय संचालन समिति देवघर के सचिव ई.महेश प्रसाद लंकेश, पुस्तकालय के सदस्य राजकुमार बरनवाल, मीडिया प्रभारी नंदलाल पंडित शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के शून्य काल में कल्पना सोरेन विधायक सह पत्नी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर देवघर में महिला पुस्तकालय बनाने पर वार्ता की गई। इसके साथ ही विधायक कल्पना सोरेन को डॉ.अंबेडकर पुस्तकालय देवघर आने का आमंत्रण दिया गया। इस दौरान विधायक कल्पना सोरेने ने पुस्तकालय चलाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला पुस्तकालय बनाने की दिशा में जरुर प्रयास करुंगी। इस अवसर पर महेश प्रसाद लंकेश ने स्वलिखित पुस्तक नारी की गुलामी उन्हें भेंट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.