पूर्णिया, दिसम्बर 10 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत के तेलियारी स्थित मध्य विद्यालय प्रांगण मंगलवार को विधायक कलाधर मंडल का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त विद्यालय प्रधान मनानंद हर्ष ने की जबकि मंच संचालन कुमार सौंदर्य उर्फ राजू सर ने किया। विधायक ने जनता के समर्थन और स्नेह के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेदारी तथा ऊर्जा के साथ क्षेत्र के विकास में जुटने की प्रेरणा देता है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क-परिवहन, कृषि तथा मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि विकास की एक-एक योजना को धरातल पर उतारना ही उनका संकल्प है। समारोह के दौरान लोगों ने विधायक को अंगवस्त्र, बुके और फूलमालाओं से सम्मानित कर उनके प्रति अपना प्रेम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.