पीलीभीत, जून 20 -- दियोरिया कला। दियोरिया कला में स्वीकृत मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय का शुक्रवार को बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा व पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने सीडीओ सतीश मिश्रा, बीएसए रोशनी सिंह व ग्राम प्रधान अजय सिंह ने विधि विधान से भूमि पूजन किया। विद्यालय में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी। जिसमें कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाएं संचालित होगी। बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा ने बताया कि इस विद्यालय की स्थापना की मांग काफी लंबे समय से चली आ रही थी। इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा अथक प्रयासों के बाद स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसका निर्माण जल निगम द्वारा किया जाएगा। इसमें छात्र छात्राओं के लिए बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें उच्च क्वालिटी की आधुनिक सुविधाएं युक्त लैव के साथ सभी संसाधन उपलब्ध होंगे। इसके निर्माण पर 26 करोड़ 75 लाख...