बिजनौर, मार्च 11 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद में आदर्श नगर कॉलोनी निवासी शगुन कौशल के यूपीएससी परीक्षा में 145 वीं रैंक प्राप्त करने पर पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। लगातार शुभकामनाएं देने वालो का तांता लगा है। विधायक ओम कुमार ने शगुन कौशल के आवास पर पहुंच कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और परिवार को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 145 वीं रैंक प्राप्त कर नगीना लोकसभा सहित जनपद बिजनौर का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। शगुन कौशल की यह सफलता कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी उनसे प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने का प्रयास करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...