बिजनौर, जून 27 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत नहटौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कासमपुर लेखराज, करीमपुर मुबारक, खेड़ीजट और फुलसंदी में ग्राम चौपालों का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय विधायक ओम कुमार ने ग्रामीणों से संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पत्रक वितरित किए।

विधायक का संदेश ​विधायक ओम कुमार ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने किसान सम्मान, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान और आत्मनिर्भर भारत से जुड़े कार्यों की चर्चा करते हुए ग्रामीणों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने...