देहरादून, अप्रैल 12 -- देहरादून। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि डीएवी कॉलेज छात्रसंघ समारोह के दौरान उन्होंने मंच पर प्रस्तुति दे रहे गायक मासूम शर्मा को गाली गलौज करने से दो बार रोकने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि गाली गलौज करना ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम से आधे घन्टे पहले ही जा चुके थे। जबकि कुछ लोग प्रचार कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में गाली गलौज हुई। विधायक ने कहा कि कई लोग इस मामले को लेकर बेवजह तूल दे रहे हैं। आग में घी डालने का काम नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गायक मासूम शर्मा को सार्वजनिक रूप से माफी मांग लेनी चाहिए। हालांकि गायक मासूम शर्मा ने शनिवार को ही सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मांफी मांगी ह...