देहरादून, जून 8 -- खानपुर विधायक उमेश कुमार को पुरानी विंटेज (मोरिस) कार बेचने का झांसा देकर साढ़े चार लाख रुपये की ठगी कर ली गई। विधायक के देहरादून स्थित कार्यालय के प्रबंधक की तहरीर पर रविवार को राजपुर थाना पुलिस ने रांची, झारखंड के डीलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। विधायक उमेश कुमार के आईटी पार्क स्थित कार्यालय के प्रबंधक असद खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अगस्त 2025 में विधायक के व्हाट्सएप नंबर पर एक पुरानी मोरिस कार बेचने का मैसेज आया था। यह मैसेज रांची के ख्वाजा मोटर्स के संचालक ख्वाजा हुसैन ने भेजा था। आरोपी ने व्हाट्सएप पर ही कार की फोटो और वीडियो दिखाई। बातचीत के बाद कार का सौदा 4.50 लाख रुपये में तय हुआ और डिलीवरी देहरादून में देनी तय की गई। विश्वास में आकर विधायक ने आरोपी ख्वाजा हुसैन के फेडरल बैंक खाते म...