विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे पर चुहलबाजी करते नजर आए भाजपा के मंत्री, कैमरे पर क्या-क्या हुआ?
गैरसैंण, अक्टूबर 29 -- उत्तराखंड में खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने गैरसैंण में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने एक दिन पहले ही घोषणा कर दी थी कि वे सत्र के अंतिम दिन इस्तीफा दे देंगे। उनके इस्तीफे पर भाजपा सरकार में मंत्रियों ने चुटकी भी ली। गणेश जोशी ने कहा कि ऐसा कह दो कि दबाव में इस्तीफा वापस ले रहा हूं तो सौरभ बहुगुणा यह कह गए कि देने दो इस्तीफा। उमेश कुमार ने एक बार फिर साफ किया कि वे विपक्ष द्वारा मुद्दों को न उठाए जाने के विरोध में इस्तीफा दे रहे हैं। यह भी दावा किया कि वे न भाजपा में जाएंगे और न कांग्रेस में। दूसरी ओर बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि त्यागपत्र का नियमानुसार परीक्षण कराया जा रहा है, जिसके बाद ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इधर, चुनावों से कुछ माह पहले उमेश कुमार के इस्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.