विधायक उमेश कुमार की छवि धूमिल करने के मामले में मुकदमा
रुडकी, मई 2 -- लक्सर। सोशल मीडिया पर खानपुर विधायक उमेश कुमार की छवि धूमिल करने के फर्जी वीडियो डालने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली पुलिस को विधायक उमेश कुमार के प्रतिनिधि दीपक कुमार निवासी केहड़ा ने शुक्रवार को पुलिस तहरीर देकर बताया था कि पिछले कुछ दिनों से कुछ लोगों द्वारा विधायक की वीडियो और खबरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर छवि खराब की जा रही है। साथ ही 27 अप्रैल को गुर्जर चौपाल डिजिटल फेसबुक पेज के माध्यम से विधायक के संदर्भ में एक पोस्ट डाली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.