चतरा, फरवरी 9 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी के करनी पंचायत के बमनडीहा गांव में सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास के प्रयास से 63 केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाया गया। जिसका उद्घाटन विधायक ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक कुमार उज्ज्वल दास के प्रति आभार व्यक्त कर उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मामित किया । इस दौरान डोमन राणा ने कहा कि 6 वर्षो बाद में बिजली बहाल हुई है। इन छह वर्षो में यह पंचायत जगदीशपुर से जल रहा था। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि, महामंत्री शिवकुमार राणा, सांसद प्रतिनिधि निरंजन कुमार सिंह, भूतपूर्व सैनिक रामचन्द्र सिंह, लाल पोद्दार, मिथलेश सिंह, अश्विन सिंह, पवन दांगी समेत अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.