पटना, फरवरी 19 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विधायक आवास परिसर में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि विधायकों के आवास के स्थान पर उन्हें तमाम सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। वे गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में सभा सचिवालय के वरीय अधिकारियों के साथ विधायक आवास की व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवासीय परिसर में हरियाली बढ़ाने, सौर ऊर्जा से संचालित स्ट्रीट लाइट लगाने, वर्षा जल संचयन के लिए उत्तम प्रबंध सुनिश्चित कराने, स्पोर्ट्स क्लब की स्थापना कराने और मूलभूत चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने सहित सभी बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त कराने का भी निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि वीरचंद पटेल पथ स्थित नवनिर्मित आवासीय परिसर में अब तक 116 विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.