विधायक अरोरा ने दरिया नगर के लिए मास्टर प्लान संशोधन की उठाई मांग
रुद्रपुर, जून 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। वार्ड संख्या 37 स्थित दरियानगर में पिछले 50-60 वर्षों से रह रहे करीब 300 परिवारों के ऊपर बेदखली के संकट गहरा गया है। इन परिवारों के समर्थन में विधायक शिव अरोरा ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण से मास्टर प्लान में संशोधन कर भूमि को आवासीय क्षेत्र घोषित करने की मांग उठाई है। विधायक अरोरा ने बताया कि जिस भूमि पर यह परिवार दशकों से निवास कर रहे हैं, वह मास्टर प्लान में नलकूप क्षेत्र के रूप में दर्ज है। इस कारण नजूल मालिकाना हक के लिए दिए गए आवेदन निरस्त हो गए थे। वहीं, हाईकोर्ट के आदेशों के चलते समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का खतरा भी बना हुआ था। शुक्रवार को विधायक शिव अरोरा स्थानीय लोगों के साथ जिला विकास प्राधिकरण पहुंचे और उपाध्यक्ष जयकिशन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि मास्टर प्लान में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.