रुद्रपुर, मार्च 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर शहर से जुड़े दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में विधायक ने काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण के दूसरे चरण का कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल यह परियोजना रुद्रपुर के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। काशीपुर बाईपास शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है और कई विद्यालय भी इसी मार्ग पर स्थित हैं, जिसके कारण यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। विधायक ने बताया कि पहले चरण का कार्य शुरू हो चुका है, जबकि दूसरे चरण के लिए करीब 13 करोड़ 94 लाख रुपये की डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है। इसके अलावा विधायक ने फाजलपुर महरोला क्षेत्र में उच्च न्यायालय के स्थगन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.