विधायक अमित यादव ने शून्यकाल में उठाया पीडीएस दुकानदारों का मुद्दा
हजारीबाग, मार्च 18 -- चलकुशा, प्रतिनिधि। बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित कुमार यादव ने झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि पीडीएस हमारे राज्य की खाद्य सुरक्षा की रीढ़ है, लेकिन इस व्यवस्था को संचालित करने वाले दुकानदार आज भी कम कमीशन और मानदेय के अभाव में आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।विधायक ने सदन में सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए पीडीएस दुकानदारों के कमीशन में वृद्धि की मांग की, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके और वे बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।इसके साथ ही उन्होंने सीएससी एवं डीपीएस के माध्यम से मिलने वाले लाभों को लेकर भी स्पष्ट नीति की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन व्यवस्थाओं में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.