हजारीबाग, मार्च 19 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। विधायक अमित कुमार यादव ने झारखंड विधानसभा में राज्य की गैर मजरूआ, खासमहल भूमि के निबंधन, दाखिल-खारिज और लगान रसीद निर्गत न होने की गंभीर समस्या को विधानसभा के पटल पर उठाया। साथ ही कई रैयतों के रजिस्टर टू में ऑनलाइन दर्ज न होने और म्यूटेशन मामले लंबित को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित कराया। विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि मांग की है कि राज्य स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर इन कार्यों का निष्पादन किया जाए। ताकि आम जनता को बार बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी दस्तावेजों का सरलीकरण और पारदर्शिता ही किसानों के विकास का आधार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.