मऊ, मई 12 -- मऊ, संवाददाता। हिंदू जागरण समिति के सदस्यों ने सोमवार को मऊ सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक अब्बास अंसारी के अपने विधान सभा क्षेत्र में काफी दिनों से नहीं आने को लेकर आक्रोश जताया। आक्रोशित कार्यकर्ता विधायक का फोटो लगा बैनर-पोस्टर लेकर सरायलखंसी थाने पहुंचकर विधायक की निष्क्रियता को लेकर जमकर आक्रोश प्रकट करते हुए थानाध्यक्ष को मांग पत्र सौंपे। कार्यकर्ताओं ने चेताया कि निर्वाचित विधायक अगर अपने विधान सभा क्षेत्र में अब भी नहीं आते हैं तो कार्यकर्ता पुन: आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि मऊ विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भारी समर्थन देकर अब्बास अंसारी को अपना जनप्रतिनिधि चुनकर विधानसभा में भेजने का काम किए थे। यह भी पढ़ें- विधायक अब्बास की गुमशुदगी को लेकर हिंदू जागरण समित...