बांदा, जून 5 -- बांदा। चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी एवं उनकी पत्नी निकहत की कथित अवैध मुलाकात मामले में शनिवार को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय बांदा में सुनवाई होगी। यह मामला 10 फरवरी 2023 को उस समय उजागर हुआ था, जब चित्रकूट जेल में तत्कालीन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त छापा मारा था।

अवैध मुलाकात का आरोप छापेमारी के दौरान अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत जेल अधीक्षक के कक्ष में मिली थीं। जांच में सामने आया था कि वह नियमों के विपरीत लंबे समय तक जेल परिसर में मौजूद रहीं।

भ्रष्टाचार और सुरक्षा सवाल इस घटना के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे।

जांच और आरोप मामले में कर्वी कोतवाली में विधायक अब्बास अंसारी, उनकी पत्नी निकहत, चालक ललक नियाज, तत्कालीन जेल अधीक्षक संतोष कुमार सागर, जेलर स...