उन्नाव, मार्च 31 -- उन्नाव, संवाददाता। आवश्यक वस्तुओं को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच पुरवा विधायक अनिल सिंह डंके की चोट पर बोले, न तेल की कमी है। न ही रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत है। कहा, सप्लाई सुचारू रूप से जारी है। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुरवा ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां विधायक अनिल सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं विधायक पुरवा अनिल सिंह डंके की चोट पर कहकर जा रहा हूं। किसी को भी पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। जिसका भी कनेक्शन है, वो ऑनलाइन अप्लाई करे। आपका सिलेंडर घर पहुंचाया जाएगा। ओटीपी बताकर सिलेंडर लीजिए। जिस भी टंकी में जाइए। सभी जगह तेल मिलेगा। कहीं कुछ भी दिक्कत नहीं है। यहां लोग भ्रमित कर रहे हैं कि नमक खत्म हो गया तो दो कुंतल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.