गढ़वा, दिसम्बर 14 -- रमना, प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा के हाल ही में संपन्न शीतकालीन सत्र में भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव की ओर से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाने से प्रतिद्वंदी दल बौखलाहट में हैं। उक्त बातें विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर मेहता, वरिष्ठ कार्यकर्ता अनुजा चंद्रवंशी, सुभान अंसारी, रामचंद्र राम, मुन्ना प्रसाद गुप्ता व मुन्ना पासवान ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही गई। विज्ञप्ति में कहा गया है कि विधायक अनंत ने सदन में छात्रवृत्ति योजनाओं के लंबित भुगतान, शिक्षा व्यवस्था की मजबूती, क्षेत्र में सड़क, छात्रावास एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के रोजगार से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाने का काम किया है। जनहित के इन मुद्दों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.