मेरठ, फरवरी 10 -- सरधना। विधायक अतुल प्रधान ने रविवार देर रात रार्धना गांव पहुंचकर करंट की चपेट में आकर मरे अमन के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अमन की मौत पर दुख प्रकट किया। साथ ही परिवार को एक लाख रुपये देकर उनकी आर्थिक मदद की। इसके अलावा हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। बता दें, कि रार्धना निवासी अमन पुत्र ज्ञान सिंह की एक हफ्ते पूर्व अपने खेत पर काम करते समय एचटी लाइन का तार गिरने से मौत हो गई थी जबकि उसका ममेरा भाई सागर करंट के झटके लगने से झुलस गया था। इस घटना के बाद परिजनों ने भामौरी बिजलीघर में जमकर बवाल काटा था। परिवार की आर्थिक मदद, नौकरी और जेई के निलंबन के आश्वासन पर मामला शांत हुआ था। रविवार को विधायक अतुल प्रधान ने रार्धना पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। विधायक ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की घड़ी में वे उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.