एटा, फरवरी 11 -- प्रदेश सरकार ने 9.12 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश किया। यूपी सरकार का यह अभी तक का सबसे बड़ा बजट है। बजट में मेधावी छात्राओं के लिए स्कूटी योजना, कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल, युवाओं के लिए नए रोजगार और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी समेत कई बड़े प्रावधान किए गए हैं। साथ ही कृषि योजनाओं के लिए बजट में करीब 11 हजार करोड़ की रकम रखी गई है। एटा को सभी प्रकार की योजनाओं और भी लाभ मिलने की संभावनाएं है।-विपिन वर्मा डेविड़, सदर विधायक, एटा। सरकार ने बजट 2026 में रूल ऑफ लॉ रियल ग्रोथ की गारंटी ली है। यूपी में निवेशकों के लिए सुरक्षित माहौल बनाया गया है। प्रदेश में एआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की घोषणा की गई है। प्रदेश में अब तक 90 हजार मंगल दलों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत सूक्ष्म उ...