हरिद्वार, अप्रैल 29 -- हरिद्वार, संवाददाता। जिला योजना की बैठक शुरू होते ही बुधवार को कांग्रेस विधायक रवि बहादुर, ममता राकेश, वीरेंद्र जाती, अनुपमा रावत, फुरकान अहमद और बहुजन समाज पार्टी विधायक मो. शहजाद ने विरोध करते हुए बैठक का बहिष्कार किया। इस दौरान मो. शहजाद और फुरकान अहमद ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के सामने प्रस्तावों की फाइलें फाड़कर फेंक दीं, जबकि अन्य विधायकों ने भी कागजात जमीन पर पटक दिए। इसके बाद सभी विधायक सभागार के बाहर धरने पर बैठ गए और बैठक को ठेकेदारों की बैठक बताते हुए जमकर नारेबाजी की। विधायक रवि बहादुर ने आरोप लगाया कि जिला योजना अधिकारियों और ठेकेदारों पर निर्भर है। विपक्षी विधायकों के प्रस्ताव नहीं लिए जाते हैं जिससे उनके जनहित कार्य नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है। पिछले तीन वर्ष से ल...