हल्द्वानी, अप्रैल 11 -- हल्द्वानी। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल में वर्ष 2026 से पहले में बेचे गए भूखण्डों के मानचित्र स्वीकृत करने में स्थानीय जनता को हो रही दिक्कतों के समाधान के लिए शुक्रवार को जिले के चार विधायकों ने सचिव शहरी विकास आर राजेश से मुलाकात की। उन्होंने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्राधिकरण के नियमों में बदलाव किए जाने की वकालत की। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट, रामनगर दीवान सिंह बिष्ट और नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने शुक्रवार को शहरी विकास सचिव से मुलाकात की। उन्हें बताया कि नैनीताल जिले के हल्द्वानी व कालाढूंगी क्षेत्र में वर्ष 2026 से पहले किसानों द्वारा बेचे गए भूखण्डों के मानचित्र प्राधिकरण के जटिल नियमों के कारण पास नहीं हो पा रहे हैं। जिसके चलते लोगों का अपने आवास का सपना साकार नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.