नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एआई चैटबॉट की मदद से दिल्ली के विधायकों को अब अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाने में आसानी होगी। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि एआई चैटबॉट 'विधान साथी' विधायकों के लिए एक समर्पित विधायी अनुसंधान और सहायता उपकरण के तौर पर काम करेगा। गुप्ता ने बताया कि विधानसभा के कार्य संचालन को अधिक प्रभावी, सटीक और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 'विधान साथी' को लॉन्च किया जा रहा है। आगामी बजट सत्र से यह प्रणाली लागू हो जाएगी। विधायकों को कम समय में जटिल विधायी और नीतिगत विषयों पर विचार करना होता है। ऐसे में एआई चैटबॉट एक समर्पित अनुसंधान एवं सहायता उपकरण के तौर पर काम करेगा जो विधायकों को स्पष्ट, संदर्भित और विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराएगा। इससे सदन में हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.