रांची, जून 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाकपा-माले विधायक अरूप चटर्जी ने कहा है कि उनकी पार्टी राज्यसभा चुनाव में झामुमो और कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन कर रही है। सदन में भाकपा-माले के दो विधायक हैं और दोनों पूरी तरह एकजुट होकर इंडिया गठबंधन के साथ खड़े हैं। विधायकों को चुनाव से पहले राज्य से बाहर ले जाने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए सोमवार को उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य चल रहा है और झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार है। ऐसे में विधायकों को बाहर ले जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी विधायक झारखंड में ही सुरक्षित हैं। यह भी पढ़ें- भाजपा ने राज्यसभा चुनावों में मध्य प्रदेश व झारखंड में बढ़ाई इंडिया गठबंधन की मुश्किलें मतदान के समय ही भाकपा-माले के विधायकों की याद आती ह...