रांची, मार्च 12 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो रांची में चल रहे झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायकों को को-ऑपरेटिव सोसाइटी के माध्यम से जमीन उपलब्ध कराने और उससे जुड़े रजिस्ट्री पोर्टल का मामला गुरुवार को एक बार फिर सदन में गूंजा। भाजपा विधायक व मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि वित्त मंत्री द्वारा तीन दिन के भीतर रजिस्ट्री पोर्टल खोलने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी पोर्टल शुरू नहीं किया गया है। नवीन जायसवाल ने सदन में कहा कि मंत्री के आश्वासन को तीन दिन पूरे हो चुके हैं, फिर भी पोर्टल चालू नहीं हुआ है। ऐसे में सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि रजिस्ट्री प्रक्रिया कब से शुरू होगी।इस पर संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि इस मामले में रांची के उपायुक्त से बातचीत की गई है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.