नई दिल्ली, जून 17 -- मद्रास हाईकोर्ट ने बुधवार को तमिलनाडु के विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर को नोटिस जारी कर चार एआईएडीएमके विधायकों के इस्तीफे मंज़ूर करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर जवाब मांगा। मुख्य न्यायाधीश एस. ए. धर्माधिकारी और जस्टिस जी. अरुल मुरुगन की पीठ ने सुनवाई 29 जून तक के लिए टाल दी है। ये याचिकाएं एआईएडीएमके के मुख्य सचेतक एग्री एस.एस. कृष्णमूर्ति ने दायर की थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष प्रभाकर ने इस्तीफे मंज़ूर करने से पहले कोई जांच नहीं की। याचिकाकर्ता ने बताया कि इस्तीफा पत्र सौंपने, विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उन्हें मंज़ूर करने, विधायकों के टीवीके पार्टी में शामिल होने और खाली सीटों की आधिकारिक सूचना जारी होने की सभी घटनाएं एक ही दिन हुईं। यह भी पढ़ें- विधायकों का इस्तीफा मामले में नोटिस जारी इसके बाद...