लखनऊ, सितम्बर 7 -- - 397 विधायकों व 99 विधान परिषद सदस्यों को दूसरी किस्त का पैसा -उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि के तहत रु०12अरब 40 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई लखनऊ, विशेष संवाददाता

विधायक निधि की दूसरी किस्त प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश के 397 विधायकों और 99 विधान परिषद सदस्यों को विधायक निधि की दूसरी व इस वित्तीय वर्ष की आखिरी किस्त का 1240 करोड़ रुपये दे दिया है। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से सोमवार को इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए जिलों को विस्तृत दिशा-निर्देश भेज दिया गया है।

विधायकों को दी गई धनराशि राज्य सरकार विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को पांच-पांच करोड़ रुपये सालाना विधायक निधि देती है। इसे 2.5 करोड़ रुपये की दो किस्तों में दिया जाता है। ग्राम्...