रुडकी, अप्रैल 14 -- मंगलौर, संवाददाता। विधायक काज़ी निजामुद्दीन, नगर पालिका चेयरमैन मोहियुद्दीन अंसारी और पूर्व पालिकाध्यक्ष चौधरी इस्लाम ने अपने आवास पर स्वगणना का कार्य पूरा किया। उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल तक स्वगणना के पोर्टल पर कोई भी नागरिक अपने भवन की गणना करा सकता है। इस कार्य को स्वयं करने पर सही जानकारी उपलब्ध करायी जा सकती है, ताकि हम सब भारत के विकास में सहयोगी बन सकें। सभी को उक्त स्वगणना के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।नगर के चार्ज जनगणना अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक कोई भी नागरिक भारत की जनगणना के तहत मकान सूचीकरण हेतु पोर्टल पर जाकर खुद की स्वगणना करा सकता है। यह भी पढ़ें- पोर्टल में खुद दर्ज कर सकते हैं जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...