विधान सभा प्रभारी बने राकेश का हुआ स्वागत
भदोही, जून 4 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर स्थित एक प्रतिष्ठान में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव राकेश वर्मा का भदोही विधान सभा प्रभारी बनाए जाने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सोनार नरहरी सेना के पदाधिकारियों ने पार्टी की मजबूती पर बल दिया। सोनार नरहरी सेना के जिलाध्यक्ष आनंद सोनी समेत अन्य पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर मुकेश स्वर्णकार जिला महासचिव, रामजी जायसवाल, रामधनी बिंद, बाबूलनाथ बिंद आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जिले के प्रभारी मंत्री बने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर यह भी पढ़ें- अखिल भारतीय शौण्डिक संघ की मजबूती पर जोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.