लखनऊ, फरवरी 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश विधानसभा की 30 स्थाई समितियों को निलंबत कर दिया गया है। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अब इन समितियों के लिए नए सिरे से नामित करेंगे। उन्होंने बताया कि लोक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों तथा विमुक्त जातियों की संयुक्त समिति को निलंबित किया गया है। सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति, प्रदेश के स्थानीय निकायों के लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों की जांच समिति तथा पंचायती राज समिति और मंत्रियों को परामर्श देने वाली स्थाई समितियों में सदस्य के लिए निर्वाचन प्रक्रिया तक निलंबित की गई है। उक्त सभी समितियों में वर्ष 2026-27 के लिए अपेक्षित संख्या में विधानसभा के सदस्यों को नामित किया जाएगा। उ...