बागपत, फरवरी 25 -- पारस प्रभु अतिशय क्षेत्र बड़ागांव के दिगंबर जैन मंदिर और त्रिलोक तीर्थधाम में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान में बुधवार को 16 अघ्र्यों से पारस प्रभु का पूजन किया गया। जैन साध्वी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। विधान में सर्वप्रथम प्रभु का अभिषेक किया गया। इसके बाद शांति धारा की गई और नियम पूजन किया गया। फिर मंडप की मंत्रित जल से शुद्धि की गई। कष्ट निवारक क्रियाएं की गई। इसके बाद विधान पूजन शुरू हुआ, जिसमें 16 अघ्र्य से प्रभु का पूजन किया गया। पूजन विधानाचार्य पंडित नवीन भईया ने मंत्रोच्चार से कराया। संगीतकार मनोज जैन ने संगीत लहरी दी। जैन साध्वी माता ने विधान पूजन के पात्रों और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रभु की महा आरती हुई। विधान पूजन में सुभाष जैन, नवीन जैन, सुमित जैन, संदीप ज...